जौनपुर: 31 जनवरी तक शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करा लेंः सीडीओ | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद में 1 लाख 32 हजार लाभार्थियों को शौचालय दिये गये हैं जिसके अन्तर्गत लोकसभा निर्वाचन की सम्भावना के कारण समस्त शौचालय आगामी 31 जनवरी तक पूर्ण किये जाने हैं।
शासन द्वारा शौचालय निर्माण हेतु धनराशि भी अवमुक्त की जा रही है। उन्होंने समस्त लाभार्थियों को अवगत कराया कि वे अपने शौचालय का निर्माण 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें।
जिनका शौचालय 31 जनवरी तक पूर्ण हो जायेगा, केवल उन्हीं को शौचालय निर्माण की धनराशि अवमुक्त की जायेगी।