मुंबई। साल 2018 को खत्म होने में सिर्फ तीन दिन और बचे हैं। हमेशा की भांति यह साल भी हमें कई अच्छी और दुखद यादें देकर जा रहा है। 2018 में बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी सहित कई नामी चेहरों को हमने खो दिया। जिसकी कमी हमें इंडस्ट्री में ​हमेशा खलती रहेगी। टीवी इंडस्ट्री के भी कुछ एक्टर्स को हमने खोया है।
श्रीदेवी: 24 फरवरी की रात बॉलीवुड के लिए बहुत दर्दभरी रात रही। सबसे खूबसूरत अदाकारा ने 54 साल की उम्र में अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल मौत से दो दिन पहले श्रीदेवी ने अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई गई थीं। शादी की तस्वीरों में श्रीदेवी को खुश देखकर कोई नहीं सकता था चंद घंटों बाद वो अतीत बन जाएंगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने की वजह से उनका निधन हो गया।
नरेंद्र झा: बॉलीवुड एक्टर नरेंद्र झा ने महज 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 14 मार्च को हार्टअटैक उनकी मौत का कारण बनी। नरेंद्र झा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। लेकिन शाहरुख खान की फिल्म रईस से उनको प्रसिद्धि मिली।
सुजाता कुमार: एक्ट्रेस सुजाता कुमार ने महज 40 साल की उम्र में कैंसर से जंग हारकर दुनिया को अलविदा दिया। उन्होंने 19 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुजाता ने इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी की बहन का किरदार निभाया था।
रीता भादुड़ी: रीता भादुड़ी ने 17 जुलाई को 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेत्री लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें आखिरी बार स्टार भारत के टीवी शो निमकी मुखिया में इमर्ती देवी का किरदार निभाते हुए देखा गया था
नरगिस रबाड़ी: बॉलीवुड में शम्मी आंटी के नाम से मशहूर रगिस रबाड़ी ने लंबी बीमारी के बाद 6 मार्च  को दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 89 साल की थीं। उन्होंने 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में अलग-अलग रोल किए।
कृष्णा राज कपूर: एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का इसी साल 1 अक्टूबर को 87 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इस खबर तो सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी।
प्यारे लाल वडाली: बॉलीवुड में वडाली ब्रदर्स के नाम से मशहूर प्यारे लाल वडाली का 75 साल की उम्र में 9 मार्च को निधन हो गया। उन्होंने अपनी आखिरी सांस अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट हास्पिटल में ली। वह काफियां, गज़ल और भजन जैसी कई तरह की गायकी करते थे।
कवि कुमार आजाद: सब टीवी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे मशहूर कैरेक्टर डॉक्टर हंसराज हाथी का 9 जुलाई को हार्टअटैक से निधन हुआ था। उनकी निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
सुप्रिया देवी: बंगाली फिल्म एक्ट्रेस सुप्रिया देवी ने 85 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई। सुप्रिया ने 26 जनवरी को कोलकाता में आखिरी सांस ली। उन्होंने महज 7 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
नितिन बाली : 90 के दशक के फेमस सिंगर नितिन बाली सड़क हादसे में एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 47 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।
मोहम्मद अजीज: बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर प्लेबैक सिंगर मोहम्मद अजीज ने 64 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत हार्ट की वजह से हुई। मोहम्मद अजीज ने लाल दुपट्टा मलमल का, मैं से मीना से न साकी से, प्यार हमारा अमर रहेगा स​मेत कई सुपरहिट गानें गाए हैं।
वल्लभ व्यास : लगान के ईश्वर काका का किरदार निभाने वाली वल्लभ व्यास का लंबी बीमारी के बाद 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। व्यास लंबे समय से पैरालिसिस और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से गुजर रहे थे।
अवा मुखर्जी : बॉलीवुड फिल्म देवदास में शाहरुख की दादी का किरदार निभाने वाली अवा मुखर्जी ने 15 जनवरी को 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अवा ने बड़े और छोटे पर्दे के अलावा ऐड में भी काम किया।
चारु रोहतगी : एक्ट्रेस चारू रोहतगी का 15 जनवरी को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। चारू रोहतगी  ने इश्कजादे फिल्म में परिणीति चोपड़ा की मां का ​किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने अलावा टीवी सीरियलों में भी काम किया है।
करण परांजपे : पॉपुलर टीवी शो दिल मिल गए में जिगनेश का किरदार निभाने वाले करण परांजपे 25 मार्च को निधन हो गया था। महज 26 साल की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए।
गीता कपूर : फिल्म पाकीजा से मशहूर हुईं दिग्गज अभिनेत्री गीता कपूर ने मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित एक वृद्धाश्रम में आखिरी सांस ली। वह 67 साल की थीं। गीता को उनके बच्चे मई 2017 में गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में छोड़कर चले गए थे।
राज किशोर : फिल्म ‘शोले’ के एक्टर राज किशोर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से 85 साल की उम्र में निधन हो गया था। राज की तबीयत काफी टाइम से ठीक नहीं चल रही थी। गुडगांव स्थित उनके घर पर उनका निधन हो गया था।
स्टैन ली : कॉमिक की दुनिया के दिग्गज लेखक स्टैन ली ने 12 नवंबर को लॉस एंजलिस शहर स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्टैन ली की उम्र 95 वर्ष थी।

DOWNLOAD APP