जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के एपेक्स एकेडमी नगौली में छात्रों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली के माध्यम से छात्रों ने दीपावली को प्रदुषण मुक्त मनाने का संदेश दिया। साथ ही संकल्प लिया कि यह दीपावली स्वच्छता और रोशनी की होगी।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रगति ग्रुप प्रथम, रानी ग्रुप द्वितीय एवं आदित्य ग्रुप तृतीय स्थान पर रही। प्रबंधक विवेक मौर्य ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि दीपावली से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें स्वच्छता पूर्वक रहना चाहिए। अपने आसपास की गंदगी को साफ करना चाहिए। सभी छात्रों को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनानी होगी। किसी भी प्रकार के पटाखों आदि से बचना चाहिए। सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि यह दीपावली दीपों से ही मनाएंगे।
इस अवसर पर दीपक यादव, मोहित शुक्ल, प्रतिमा, अंजली सिंह, नेहा मौर्य, शुभम शुक्ल, साक्षी सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक विनय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।