जौनपुर: लकी यादव के नेतृत्व में प्रदेश सचिव रवि रांझा का हुआ जोरदार स्वागत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवचयनित प्रदेश सचिव रवि रांझा के जनपद आगमन पर सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया।
नगर के नईगंज रेलवे क्रासिंग पर युवा सपा नेता लकी यादव के नेतृत्व में श्री रांझा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री रांझा ने सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले विकास यादव ने पार्टी के इस मनोनयन की निर्णय की सराहना किया।
इस मौके पर रमन यादव, आशीष यादव, संजय यादव, ललित यादव, नाटे यादव, सोनू यादव, महेश यादव, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।