जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार मुलायम सिंह यादव के 80वें जन्म दिवस अवसर पर दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के प्रथम दिन बुधवार को सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली। पूर्व मंत्री एवं मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव के विधानसभा क्षेत्र में युवाओं ने नेताजी के 80वे जन्मदिन पर 80 किमी साइकिल मल्हनी के गांव-गांव व गली-गली चलायी।
जौनपुर के मल्हनी क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन अवसर पर
निकली साइकिल यात्रा को रवाना करते विधायक पारसनाथ यादव।
इसके पहले बरईपार बाजार में साइकिल यात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक पारसनाथ यादव व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने झण्डी दिखाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव व संचालन जिला उपाध्यक्ष सोचन राम विश्वकर्मा ने किया।
साइकिल यात्रा का नेतृत्व युवा सपा नेता लकी यादव ने किया जो बरईपार से चलकर गोदाम, शेरवां, रीठी, ककोहियां, बबुरा, बेलापार, नौपेड़वा, हैदरपुर होते हुये तेजी बाजार चौराहे पर पहुंची। यहां नेताजी सुबाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यात्रा बर्जी गांव निवासी सपा नेता अशोक नायक के घर पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस दौरान युवा नेता लकी यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर आरबी यादव, पवन यादव, संघर्ष यादव, आशीष यादव, प्रज्जवल, रामधारी पाल, दिवाकर यादव, धर्रामराज यादव, बच्चा यादव, रामजस, मो. इब्रान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।