जौनपुर: एसओ के वाहन की चपेट में आने से अधेड़ घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बड़ौना गांव के पास सरपतहां थाना प्रभारी के वाहन की चपेट में आने से अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया।
थाना प्रभारी भैया शिव प्रसाद सिंह तत्काल घायल को अपने वाहन से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज ले गये। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुइथाकला निवासी राधेश्याम अपनी टीवीएस बाइक से घर से रूधौली बाजार जा रहा थे। जैसे ही वह लखनऊ बलिया राजमार्ग पर पहुंचे कि सामने से आ रही थाना प्रभारी सरपतहां की टाटा सूमो की चपेट में आने से घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।