जौनपुर। करंजाकला के जासोपुर में बाल दिवस के अवसर पर पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनकल्याण समिति द्वारा बच्चों में कापी, पेन, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।

समिति के संस्थापक/अध्यक्ष शिवा कुमार वर्मा ने पं. जवाहर लाल नेहरू के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि आपस में एकता और मिलजुल कर रहना हिस्दुस्तान की जड़ है। हम लोगों को एक-दूसरे के धर्म का सम्मान कर चाहिए।
इस अवसर पर ज्योति वर्मा, मु. कलीम सिद्दीकी, युवराज, हिमांशु वर्मा, अशोक यादव, अशोक भारती, डा. आशा, डा. राजेश मिश्र, बृजेश आदि उपस्थित रहे। आभार अध्यक्ष शिवा कुमार वर्मा ने व्यक्त किया।