जौनपुर: कर्मचारी नेता राकेश ने पत्नी किरन के साथ रामभद्राचार्य से लिया आशीर्वाद | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान के तत्वावधान में बीती रात शाही पुल से सटे गोपी घाट पर नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। घाट पर होने वाले दैनिक गोमती आरती में आशीर्वाद देने पहुंचे पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का अभिनन्दन किया गया।
इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी किरन श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने महाराज जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राजाराम यादव, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, डा. कमलेश निषाद, गौतम गुप्ता, मनोज तिवारी सहित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।