जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को और दुरूस्त करने के उद्देश्य से कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र को परिवर्तित कर दिया है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी सिपाह से वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेतासराय, उपनिरीक्षक मो. सगीर को चौकी प्रभारी शकरमण्डी से सिपाह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र दुबे को चौकी प्रभारी सतहरिया से शकरमण्डी, उपनिरीक्षक हरि प्रकाश यादव को यूपी 100 से चौकी प्रभारी सतहरिया, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश राय को चौकी प्रभारी जंघई से पुरानी बाजार, उपनिरीक्षक बृजेश त्रिपाठी को बदलापुर से जंघई, उपनिरीक्षक ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी को पुरानी बाजार से सर्की, उपनिरीक्षक शिवजी पाण्डेय को चौकी प्रभारी सर्की से सरायपोख्ता, उपनिरीक्षक गोविन्द देव मिश्र को चौकी प्रभारी सरायपोख्ता से तेजी बाजार, उपनिरीक्षक शशि चन्द्र चौधरी को चौकी प्रभारी तेजी बाजार से प्रभारी साइबर सेल, उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव को चंदवक से मुंगराबादशाहपुर, उपनिरीक्षक मो. सैफ को शाहगंज से बरसठी, उपनिरीक्षक शिवराज सिंह को केराकत से मछलीशहर कोतवाली पर तैनात किया गया है।