जौनपुर। मीरगंज थाने के एक सिपाही ने चौकीकला गांव के प्रधान अशोक बिन्द पप्पू की पिटाई कर दिया। जिसके विरोध में प्रधान संघ के लोगों ने सीटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

मीरगंज थाना के चौकीकला गांव के ग्राम प्रधान अशोक कुमार बिन्द पप्पू ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम वह गांव मे कराये गये विकास कार्य देख रहा था। तभी मीरगंज का सिपाही पहुंचकर उसको मारने पीटने लगा। उसे रास्ते में भी मारा गया। थाना पहुंचने पर भी सिपाही ने उसकी पिटाई की। वह यह नहीं जान पाया कि उसका क्या कसूर है। पुलिस उसकी जेब में जबरन कट्टा रखकर चालान करना चाह रही थी। नाराज प्रधान यह मामला प्रधान संघ में ले गए तो प्रधान संघ के लोगों ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक को सीटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
प्रधान संघ के अध्यक्ष मनोज यादव का कहना है कि पुलिस लगातार प्रधानों का उत्पीडन करती कहती है। इस मामले में आरोपी पुलिस के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी तो प्रधान संघ मीरगंज थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा। उधर थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव का कहना है कि प्रधान शराब पीकर कुछ लोग से उलझ रहे थे। इसलिए पकड़कर थाने लाया गया था बाद में छोड़ दिया गया।