जफराबाद, जौनपुर। आग लगने से दिव्यांग पप्पू का आशियाना जलकर राख हो गया। जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गांव में शनिवार को देर रात एक दिव्यांग जो शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर है। उसका आशियाना जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पप्पू चौहान दोनों पैर से दिव्यांग हैं। ये चार पुत्र तथा पत्नी के साथ जिस आशियाने में रहते थे वह मड़हे का बना हुआ था। शनिवार की रात अज्ञात कारणों से पप्पू के घर में आग लग गया। जब तक पप्पू तथा उनके परिवार के लोग आग के विकराल रूप को समझ पाते तथा अपना बचाव कर पाते उतने ही देर में पप्पू का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। गरीबी में जी रहे पप्पू के पास अब रहने को छत के रूप में खुला आसमान बचा है।
पप्पू ने बताया कि माली हालत में हम किसी तरह गृहस्थ के सामानों को इकट्ठा कर परिवार को चला रहे थे। हमारे लिए ऊपर वाले ने बहुत बड़ा संकट लाकर खड़ा कर दिया। छोटे-छोटे चार बच्चे जिनको सोने के लिए चारपाई नहीं बची। पहनने के लिए कपड़ा नहीं बचा। रहने के लिए छत नहीं बचा तथा खाने पीने के लिए अनाज तक नहीं बचा। सब कुछ जलकर खाक हो गया। अब पप्पू और पप्पू के परिवार की जिंदगी भगवान भरोसे हो गई।