जौनपुर: डीएम व एसपी ने दीक्षांत समारोह की तैयारी का लिया जायजा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारी का जायजा लेने के लिये रविवार को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार मलप्पा बंगारी व पुलिस अधिक्षक दिनेश पाल सिंह पहुंचे। उन्होंने एकलव्य स्टेडियम में बने ऐलीपैड का निरीक्षण किया।
इसके बाद अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन, गांधी वाटिका, सरस्वती सदन, वीर बहादुर सिंह मूर्ति का निरीक्षण किया। वाइस चांसलर सूट हाउस का निरीक्षण किया गया। राज्यपाल के आगमन को लेकर फूल मालाओं से एकलव्य स्टेडियम, एकलव्य मूर्ति और अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन, गांधी वाटिका सहित पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।