जौनपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर ऐतिहासिक सूरज घाट, राजेपुर त्रिमुहानी, पिलकिछा सहित जनपद के अन्य घाटों पर लाखों लोगों ने डुबकी लगायी। साथ ही भगवान सूर्य की आराधना करके परिवार के सुख-समृद्धि की कामना किया।
इस बाबत घाटों के अलावा राजा साहब के पोखरे पर मेला लगा जहां अभिभावकों ने लाई, चूड़ा, गट्टा, कृषि एवं गृहस्थी के सामानों की खरीददारी की तो बच्चों ने जलेबी, पकौड़ी, चाट का स्वाद लिया। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन सभी नदियां गंगा के समान हो जाती हैं, इसलिये इस दिन सभी लोग नदी में स्नान करके भगवान सूर्य सहित अपने ईष्टदेव की आराधना करते हैं।
साथ ही सामर्थ्य के अनुसार दीन-दुखियों को दान-पुण्य करते हैं। वहीं यह भी मान्यता है कि आज के दिन नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। देखा गया कि जिला मुख्यालय से सटे सूरज घाट पर लाखों लोगों ने गोमती नदी में स्नान कर ऐतिहासिक मेला का हिस्सा बने।