जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा जेसी चौक पर डायबिटीज जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि सेण्ट थॉमस इण्टर कालेज के उप प्रधानाचार्य फादर सोनू रहे जिन्होंने डायबिटीज के बारे में जानकारी देते हुये इसके बचाव के बारे में भी चर्चा किया।
मैराथन दौड़ में प्रथम रविन्द्र राजभर, द्वितीय कमलदीप, तृतीय प्रिंस देव ने प्राप्त किया। इसके बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी, मुख्य अतिथि श्री सोनू सहित अन्य पदाधिकारियों ने अव्वल को पुरस्कृत किया। इसी क्रम में रविकान्त जायसवाल, सतीश चन्द्र गुप्ता, दीपक सिंह सहित अन्य लोगों ने डायबिटीज के बारे में अपने विचार रखा।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने किया। अन्त में मनोज जायसवाल व सर्वेश चौरसिया ने संयुक्त रूप से समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।