सिकरारा, जौनपुर। प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ सरकार जहाँ इतनी योजनाएं चला रही है। वहीं छुट्टा पशुओं के आंतक से किसान की लागत और मेहनत दोनों बेकार हो जा रही है। एक साथ दस की संख्या में छुट्टा पशु चल रहे हैं और फसल को बर्बाद कर रहे है।
प्रगतिशील किसान प्रमोद मौर्या का कहना है कि सरसों की फसल बुआई के बाद सब बहुत अच्छा था लेकिन पशुओं ने पूरा फसल खराब कर दिया।
जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि आलू और सब्जी भी बर्बाद हो गए हैं। प्रेमनारायण सिंह ने बताया कि आगे गेहूं की फसल लेना है लेकिन किसान चिंतित है। इस तरह इनका आंतक रहेगा तो फसल होना बड़ा मुश्किल है। किसानों का कहना है कि सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।