• अपने जन्मदिन पर प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर टेका मत्था

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में क्षेत्रीय भोजपुरी कलाकार चन्दन सेठ के नेतृत्व में गायक से नायक बने भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार अभिनेता राकेश मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद अपने जन्मदिन पर त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहाशिक शिव मंदिर पर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान राकेश मिश्रा ने बताया कि वे प्रयागराग में एक स्टेज शो में शामिल होने जा रहे थे। बाबतपुर एयरपोर्ट से उतरने के बाद त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी कलाकार चन्दन से मिलने के लिए यहां पर रूके थे। उन्हांेने कहा कि जल्द ही त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर एक बड़े बैनर की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
जौनपुर के जलालपुर स्थित त्रिलोचन महादेव बाजार में
पत्रकारों से वार्ता करते भोजपुरी फिल्म अभिनेता राकेश मिश्रा।
उन्होंने बताया कि शिव मंदिर के बारे में चन्दन से बहुत सुना था। आज अपने जन्मदिन के दिन दर्शन-पूजन करके धन्य हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी कई फिल्में सुपर हिट साबित हुई हैं। एक लैला तीन छैला, विधायक जी, जय मेहरारू, जय ससुरारी, इश्कबाज समेत अब तक 25 भोजपुरी फिल्मों सहित कई रियलटी शो में एंकरिंग कर अपनी अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। विनय वर्मा ने अभिनेता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग वर्मा, भजन गायक गुड्डू बेगाना, गायक पंकज सिन्हा, रोहित रूद्र, विनय अकेला, नीरज सोनी, अजय गिरी, विश्वजीत सेठ आदि मौजूद रहे।