वाराणसी। सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प के 24 नवम्बर को दिल्ली में होने वाले मेगा ऑडिशन के लिए चयनित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर की 11 वर्षीय कक्षा 6 की छात्रा विदुषी वर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित कर इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने सम्मानित किया।

उन्होंने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना प्रदान किया। भारत भूषण तिवारी ने विदुषी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विदित हो कि विदुषी वर्मा मूलतः त्रिलोचन बाजार की निवासिनी है। इनके पिता विनय वर्मा पेशे से अध्यापक हैं।
इस अवसर पर प्रकाश सिंह, राधेश्याम यादव, भूपेंद्र सिंह, विनय वर्मा, चक्रपाणि ओझा, समीर सिंह, रितेश सिंह, मयंक मिश्रा, नितेश अग्रहरि, प्रभाकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।