जौनपुर: बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
नानक चंद्र त्रिपाठी
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तुपुर कला के पास शनिवार की सुबह 11 बजे अपने बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक सवार की गम्भीर रूप से घायल हो गया।
बताते हैं कि क्षेत्र के चक जयपालपुर गांव निवासी सोनू पुत्र प्रेमचन्द उम्र 31 वर्ष बाइक से बिलवार मार्ग पर सुबह करीब 11 बजे जा रहा था। जो फटतुपुर कला के पास पहुंचा। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह घायल हो गया। लोगों ने घायल को पीएचसी मुंगराादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।