• सुजानगंज चौराहे पर भाजपा नेता के नेतृत्व में हुई बैठक
  • उप मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा

जौनपुर। मछलीशहर के सुजानगंज पड़ाव पर वरिष्ठ भाजपा नेता लाल उपाध्याय के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में मछलीशहर तहसील को जिला बनाने की माँग की।
सुजानगंज पड़ाव स्थित भाजपा नेता लाल उपाध्याय के आवास पर मछलीशहर को जिला बनाने के लिए बैठक हुई। जिसमें चर्चा किया गया कि मछलीशहर को महात्मा बुद्ध के समय में मच्छिक खंड के नाम से जाना जाता था। जिसको हम सब वर्तमान में मछलीशहर के नाम से जानते है। बैठक में जौनपुर जिले की सीमा से सबसे दूरी पर स्थित गाँव बुढ़िया के इनारा के नागरिकों को जिले पर आने जाने पर पूरा दिन निकालने के साथ परेशानियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद बजरंग दल के जिला संयोजक राज कुमार पटवा ने बताया कि हमारे संगठन बजरंग दल, विहिप व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मछलीशहर को जिला मानता है। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने मछलीशहर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के फूलपुर लोकसभा का अंश हुआ था। किंतु तब से लेकर अभी तक यह जिले दूर होने के कारण पिछड़ेपन का शिकार है। वर्तमान में तहसील में जंघई व मुंगरा समेत दो बड़े स्टेशन होने के बाद भी दोनों की स्थिति अत्यंत दयनीय है।
वक्ताओं के अनुसार जीतने छोटे जिले होंगे उनका विकास उतनी ही तेजी से होगा। बैठक में मौजूद लोंगो ने मांग न मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। उसके बाद उपजिलाधिकारी जेएन सचान को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान ग्राम प्रधान रियासत अली, अरुण उपाध्याय, शहजादे खान, विजय यादव, प्रधान पाल, अशोक, अनिल तिवारी, राजेश, अजमल सिद्दिकी, रोशन दुबे आदि मौजूद रहे।