जौनपुर: अग्रिम सेवा के लिये जौनपुर से सैकड़ों निरंकारी हरियाणा रवाना | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सन्त निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में आगामी 24, 25 व 26 नवम्बर को हरियाणा में आयोजित विश्वस्तरीय 71वें निरंकारी संत समागम की समुचित व्यवस्था की तैयारियां पूर्ण करने हेतु हरियाणा सहित आस-पास के प्रदेशों व क्षेत्रों से संत निरंकारी मण्डल के स्वयंसेवी सेवादल के जवान अग्रिम सेवा के लिये पहुंच रहे हैं।
अग्रिम सेवा में भाग लेने का सौभाग्य जौनपुर को भी मिला है जिसके चलते जनपद से लगभग 200 सेवादल के जवान पहुंच चुके हैं। इस आशय की जानकारी स्थानीय निरंकारी मण्डल के मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।