जौनपुर: कायस्थ समाज ने किया धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। नगर के बाबा बारीनाथ के बगीचे में विराजमान भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति के समक्ष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय कायस्थ समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा करके हवन किया गया। साथ ही आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अवकाशप्राप्त प्रशासनिक अधिकारी राकेश श्रीवास्तव, पंकज जौहरी, राजीव जौहरी, अनन्त श्रीवास्तव, अंचल जौहरी, डा. प्रतीक जौहरी, फिजियोथिरेपिस्ट डा. अनुराग श्रीवास्तव, अतुल जौहरी, मोहित, वैभव, प्रखर, आदित्य, अंशुमान, प्रतीक्षा, आरूति, वर्षिता, शिवानी, रोशन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।