बदलापुर, जौनपुर। सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर में आयोजित बदलापुर महोत्सव में गुरुवार को भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

रवि किशन की प्रस्तुति 'नजर न केकरो लग जाई कहीं हुस्न के चोटी में...। हो गइल बा प्यार ओढ़निया वाली से..., हाय रे दादा कइसन पियवा कइ चरित्तर बा... गीत पर समारोह में उपस्थित दर्शक दीर्घा झूम उठी। उनके डायलॉग "जिन्दगी झंड बा फिर भी घमंड बा... पर लोगों ने खूब ठहाका लगाया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि माटी में बड़ी ताकत हो ला, गुमनाम मौत हम सबन बिना नाइ ठीक हौ। उन्होंने सबको सीख देते हुए कहा कि जो माँ बाप की सेवा करता है। वह कहीं असफल नहीं होता। उनके पूर्व गायक पारुल नन्दा ने भोजपुरी गीत अंगुरी में डसलेस नगनिया हो पियवा के बोलाइदा... पर श्रोताओं ने जम कर ठहाका लगाया। आल्हा सम्राट फौजदार ने भी महफिल में लोगों में जोश भरते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दिया।