जौनपुर: सड़क दुर्घटना में तीन घायल, रेफर | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के मछलीशहर-जंघई मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उक्त मार्ग तेज रफ़्तार के चलते दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीकला निवासी धर्मवीर सिंह (22) पुत्र दयाराम एवं शुभम सिंह (20 ) पुत्र कृष्णकान्त एवं हवेली गांव निवासी रामविलास (24 ) पुत्र राजाराम घायल हो गए।