जौनपुर: ट्रैक्टर के धक्के से छात्रा घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के बेल्सड़ी गाँव की एक छात्रा मंगलवार को ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूपे से घायल हो गयी। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। परिजन उसे नगर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी बच्चन तिवारी की पुत्री निधि तिवारी (19) क्षेत्र के माता प्रसाद आदर्श पीजी कालेज भभौरी की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह मंगलवार को कालेज से पढ़ाई के बाद लगभग 3 बजे साइकिल से घर जा रही थी। वह रीठी रोड पर लगभग 500 मीटर आगे पहुँची थी कि पीछे से जा रहा ट्रैक्टर उसे धक्का मार दिया। ट्राली का पहिया उसके पैर के ऊपर से निकल गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।