जौनपुर: सुबह हुई थी कहासुनी, शाम को मार दी गोली | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में गुरुवार की देर शाम बाइक से घर जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह मौके पर गिरकर छटपटाने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना के पीछे सुबह हुआ विवाद बताया जा रहा है।
रुपचंद्रपुर गांव निवासी हरीनाथ यादव (38) बदलापुर कस्बे से बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही मुरादपुर कोटिला स्थित एक ईंट भट्ठे पर पहुंचे। जहां पहले से घात लगाकर बैठे तीन लोगों को देखकर वह वापस लौटाने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली पीठ में लगी और वह छटपटा कर गिर गए।
आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित का कहना है कि सुबह बाइक ओवरटेक करने के लेकर विवाद हुआ था। उन लोंगो ने देख लेने की धमकी दी थी और शाम को हत्या करने की नियत से गोली मार दी।