बदलापुर, जौनपुर। नगर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बदलापुर की कमेटी रविवार को भंग कर दिया गया। बदलापुर नगर पंचायत स्थित पंचधाम मंदिर पर तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय सेठ की अध्यक्षता में नगर युवा कमेटी की बैठक बुलाई गई।
जिसमें पूर्व में हुए व्यापार मंडल के कार्यक्रमों में नगर युवा कमेटी के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति का कारण पूछा गया तो बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी कमियां छुपाते हुए कमेटी के उच्च पदाधिकारियों की पुनः चयन करने की बात कही। जिससे असंतुष्ट होकर तहसील अध्यक्ष ने तहसील व नगर के पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नगर युवा व्यापार मंडल कमेटी को भंग कर दिया गया।
तहसील अध्यक्ष धनंजय सेठ ने बताया कि नगर युवा इकाई के पदाधिकारियों की कमियों को देखते हुए तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। संगठन एक दूसरों के सहयोग से चलता है। संगठन में ईमानदार, समर्पण और व्यापारियों के हितों की सोच रखने वाले पदाधिकारियों को जल्द ही कार्यकारिणी में स्थान दिया जाएगा।
नगर अध्यक्ष संतोष निगम ने कहा कि नई टीम में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय युवा  व्यापारियों की भागीदारी कराई जाएगी। बैठक में तहसील महामंत्री चंद्रकांत गुप्त, अरुण निगम, अंकित साहू, शनि सेठ, सूरज सेठ, आशीष निगम, रजनीश निगम, अमन निगम, मनीष जायसवाल, शुभम जायसवाल, विशेश्वर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।