सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर प्रतापगंज बाजार में सड़क दुर्घटना में एक बालिका की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लगभग 45 मिनट बाद थानाध्यक्ष के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।

बभनौली गांव निवासी योगेंद्र प्रजापति जो कि मुंबई में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उनकी बेटी डिम्पल प्रजापति (20) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार को वह पढ़ाई करने के बाद दिन में तीन बजे घर जा रही थी। प्रतापगंज बाजार में दुदौली मोड़ के पास मछलीशहर की तरफ से सामने से आ रही तेज रफ्तार से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर बालिका को रौंदते हुए गाड़ी लेकर भाग गया। अपनी गाड़ी थाना के सामने खड़ा करके वह फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालिका को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को उक्त स्थान पर रखकर जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग जाम कर दिया। करीब 45 मिनट के बाद थानाध्यक्ष के समझाने पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।