जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव की निवासिनी विदुषी वर्मा को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित सेमिनार में राज्यसभा सांसद जाने-माने कानूनविद तथा ख्यातिलब्ध अर्थशास्त्री डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने विदुषी को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विदुषी के भजन 'राम नाम का अमृत पी ले' से हुआ। विदुषी के इस भजन से पूरा सभागार राममय हो गया। वहीं सभागार में मौजूद विद्वतजनों ने विदुषी की भूरि-भूरि प्रसंशा की। इनके पिता विनय कुमार वर्मा पेशे से अध्यापक हैं। विदित हो कि विदुषी का चयन चर्चित म्यूजिक रियल्टी शो सारेगामापा के मेगा ऑडिशन के लिए हुआ है।