प्रयागराज। यमुनापार में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अनीता सिद्धार्थ ने ऊरुवा मंडल व मांडा मंडल में जाकर संगठन की समीक्षा की। महिला मोर्चा मण्डल स्तर तक संगठन मज़बूत कर कमर कस चुका है।
श्रीमती सिद्धार्थ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश की आधी आबादी की मूलभूत समस्याओं की चिंता की है। उनको समानता का अवसर दिलाने के लिए काम किया है। चाहे आशा बहनें हों, चाहें आगनबाड़ी बहनें हों, उनका मानदेय बढ़ाया है। उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि महत्वपूर्ण योजनाएं नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार ने चलाईं हैं।
वहीं आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी तीन तलाक विधेयक संसद में पारित कराकर सम्मान दिया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रेनू पांडेय, जिलाध्यक्ष आकांक्षा सोनकर, नीतू सिंह, गुड़िया भारती, सीमा भारती, सावित्री कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।