जौनपुर। सुरेरी गांव में स्थित एनम सेंटर पर तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा उसी गांव निवासी एक भाजपा नेता पर छेड़खानी, जबरदस्ती वसूली करवाने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के करौदीकला गांव निवासी रेखा देवी जो सुरेरी गांव में स्थित एनम सेंटर पर एनम के पद पर तैनात हैं। रेखा देवी ने सुरेरी गांव निवासी भाजपा नेता प्रदीप कुमार सिंह उर्फ पप्पू के खिलाफ स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि प्रदीप सिंह द्वारा प्रति टीकाकरण 10 रूपए व प्रति डिलीवरी 200 रूपए वसूल कर देने का दबाव बनाया जा रहा था।
ऐसा न करने पर गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी व छेड़खानी किया। ​महिला की तहरीर पर पुलिस ने उक्त भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुरेरी पन्ने लाल का कहना है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।