वाराणसी। फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 की 11 वर्षीय छात्रा विदुषी वर्मा को सम्मानित किया गया। विदित हो कि विदुषी वर्मा ने हाल ही में वाराणसी में हुए जी टीवी के चर्चित शो सारेगामा लिटिल चैंप्स के ऑडिशन में अपने सधे हुए सुर से जजों को प्रभावित करते हुए 24 नवम्बर को दिल्ली में होने वाले मेगा ऑडिशन में स्थान बनाया है।

विदुषी के भजन एल्बम 'राम नाम का अमृत पी ले' एवं 'हे गणेश देवा' यूट्यूब पर जारी हो चुके है। विदुषी मूलतः त्रिलोचन महादेव बाजार की निवासिनी है। इनके पिता विनय कुमार वर्मा पेशे से अध्यापक हैं। प्रधानाचार्य रामानुज यादव ने विदुषी को स्मृति चिन्ह व पुस्तकें देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक संजीव सिंह ने विदुषी के इस उपलब्धि को जनपद व स्कूल के लिए गौरव की बात बतायी एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर नीलम पाठक, सलमा मालिक, संजीव श्रीवास्तव, सुरेश यादव, नीलम मौर्या, महेश सिंह, दीपमाला सिंह, पूर्णिमा मिश्रा, शिवानी सिंह आदि उपस्थित रहे।