जौनपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए भोजपूरी गायक रवि रांझा ने हाल में एक गीत बनाया। लेकिन यह गाना इनके लिए आफत बन गया है। गायक रवि रांझा को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

रवि रांझा ने बताया कि "ठान चुकी है देश की जनता, अब परिवर्तन लाना है। झूठ बोलने वालों को सत्ता को हो हटाना है। झूठों, भ्रष्टों से भारत देश बचाना है, माँग रहा है देश अबकी दिल्ली में अखिलेश" जैसे ही यह गाना बाजार में आया इसके बाद जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। पूरा परिवार दहशत में है। धमकी मिलने के बाद आज घर पहुंचे है। थाना जलालपुर में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायेंगे।