जौनपुर: कल्पना केसरवानी बनायी गयीं जेसीआई चेतना की अध्यक्ष | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जेसीआई चेतना के वर्ष 2019 के चुनाव हेतु आम सभा नगर के ओलन्दगंज में स्थित एक होटल में संस्थाध्यक्ष चारू शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
जौनपुर में जेसीआई चेतना की नवचयनित अध्यक्ष कल्पना केसरवानी का स्वागत करता चेतना परिवार। |
इस मौके पर सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही की पुष्टि हुई जिसके बाद चुनाव अधिकारी नीतू गुप्ता ने सदन को बताया कि अध्यक्ष पद हेतु कल्पना केसरवानी का नामांकन प्राप्त हुआ है। एकमात्र नामांकन होने से सर्वसम्मत से कल्पना केसरवानी को आगामी सत्र के लिये अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही सदन की सहमति से मधु गुप्ता को सचिव व रीता कश्यप को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर मेघना रस्तोगी, संगीता सेठ, ऋचा गुप्ता, ममता गुप्ता, अंजू पाठक, सरिका सोनी, विभा गुप्ता, मीरा अग्रहरि, डाली गुप्ता, बबली, सरिता बैंकर, अनीता सेठ, अंजू जायसवाल, अभिलाषा, निकिता सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में संस्थाध्यक्ष द्वारा समस्त आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।