जौनपुर: संघर्ष यादव बनाये गये सपा के जिला सचिव | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने युवा नेता संघर्ष यादव को जिला सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी।
संघर्ष यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी। |
जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मनोनीत संघर्ष यादव जनपद के दरियावगंज के निवासी हैं जो पिछले कई वर्षों से पार्टी से जुड़े हैं।
वहीं इसकी जानकारी होने पर पार्टी के तमाम वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव संघर्ष यादव को बधाई देते हुये पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।