मयंक तिवारी
इटावा। मुलायम की अनुपस्थिति में ही शिवपाल सिंह यादव ने उनके जन्मदिन पर केक काट दिया। अपने बेटे अंकुर के साथ शिवपाल सिंह यादव ने केक काटा।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लंबे समय तक इंतजार करने के बाद जब वह नहीं पहुंचे तो शिवपाल सिंह यादव ने उनके जन्मदिन पर केक काटा। मुलायम को सैफई में प्रसपा से आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में जाना था।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम चापलूसों ओर चुगुलखोरों के चक्कर में हैं। मुलायम को यहां आना चाहिए था। नेता जी के साथ रहने की वजह से मेरा भी अपमान हुआ। मेरा तो कोई झगड़ा भी नहीं था।