जौनपुर: महिला ने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपटा | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। शाहपंजा मोहल्ला स्थित शाह बाबा की मजार पर गुरुवार की दोपहर जियारत करने पहुंची वृद्धा के गले की सोने की चैन छीनकर महिला भागने लगी। वृद्धा के शोर मचाने पर स्थानीय नागरिकों ने उसे धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
अंबेडकरनगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी चंद्रावती (70) पत्नी मोतीलाल गुरुवार की दोपहर स्थानीय नगर के शाह बाबा की मजार पर जियारत करने पहुंची थी। इसी दौरान एक महिला उचक्के ने वृद्धा के गले की सोने की चैन छीनकर भागने लगी। वृद्धा के शोर मचाने पर स्थानीय नागरिकों ने महिला को धर दबोचा। महिला की तलाशी ली गई तो वृद्धा की सोने की चैन नही मिली।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। वृद्धा ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।