सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के माँ शारदा इंटमीडिएट बालिका विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं ने यह दर्शाया कि इस बार हम मिट्टी के दीपक जलाकर पुराने परम्परा को वापस लाएंगे।

प्रतियोगिता में रंगोली में कक्षा 11 की छात्रा अंकिता को पहला स्थान मिला। अंजलि जायसवाल को दूसरा स्थान मिला। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता रामचंदर सिंह ने कहा कि दीपावली एक उजाले का त्यौहार है। जिसमें हम एक दूसरे के प्रति आदर सम्मान की भावना रखते हैं। यह हमें अंधकार से रोशनी की तरफ ले जाती है।
सुशील सिंह ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा अपने अच्छे आचरण और संस्कार को बनाये रखना चाहिए। दीपक की तरह समाज को उजाला प्रदान करना चाहिए।
इस अवसर पर दिलीप सिंह, अजय जायसवाल, प्रवीण सिंह, अतुल, संतोष, विवेक मिश्रा, राहुल यादव, कविता सिंह, राजकुमार जायसवाल, सावन यादव, सुनील कुमार, भग्गल राम आदि उपस्थित रहे। संचालन सौरभ सिंह ने किया।