जौनपुर। देशसेवा व जनसेवा के लिये पुलिस विभाग में भर्ती होने वाला एक आम आदमी उस समय डकैत बन जाता है जब नेक नियत से काम करने में अराजकता फैलाने वालों द्वारा बाधा उत्पन्न कर दिया जाता है। इतना ही नहीं, साजिश करके उसे फर्जी मामले में फंसाकर जेल में भी डलवा दिया जाता है।
जौनपुर नगर में पत्रकारों से वार्ता करते भोजपुरी फिल्म के निर्देशक सचिन एवं उपस्थित अन्य लोग।
ऐसे में वह लॉकप से भाग करके जंगल में जाकर डकैत बन जाता है जो वर्तमान में तेजी से फैल रही अराजकता सहित अराजकता फैलाने वालों का खात्मा करता है। इस कहानी की तर्ज पर भोजपुरी फिल्म ‘महाभारत’ बनी है जो 30 नवम्बर दिन शुक्रवार को नगर के उत्तम टाकीज में लग रही है।
उक्त बातें फिल्म के निर्देशक सचिन यादव ने बुधवार को नगर के उत्तम टाकीज में पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान कही। उन्होंने आगे बताया कि फिल्म के हीरो विराज भट्ट व रॉबिन खान हैं तथा हीरोइन की भूमिका काजल राघवानी ने निभायी है। इसके अलावा प्रिया शर्मा, कल्पना शाह, संजय पाण्डेय सहित तमाम नामचीन कलाकारों का फिल्म में संग्रह है।
श्री यादव ने बताया कि फिल्म के निर्माता इरफान खान हैं। अश्लीलता को बगल करते हुये उक्त फिल्म में मारधाड़ व प्यार पूरी तरह से परोसी गयी है जिसमें कुल 8 गाने हैं जो सभी को पसन्द आयेगी। अन्त में उन्होंने बताया कि यह ऐसी फिल्म है जो कोई भी व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ देख सकता है। कुल मिलाकर यह फिल्म सामाजिक संदेश देने वाली है।