जौनपुर। जफराबाद विधानसभा सिरकोनी मंडल के सेक्टर जफराबाद नगर के बूथ संख्या 118, 119, 120 के बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में अविनाश सिंह, पप्पू राजभर, रौनक बरनवाल व मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सुभाष शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमलेश मौर्य, स्थानीय निकाय के जिला संयोजक शीतला गिरी, सेक्टर संयोजक सुशील मोदनवाल, सेक्टर प्रभारी मंगल चौहान की उपस्थिति में बूथ समितियों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जविन्दर साहू, रामजी साहू, रवि शर्मा, अजय शर्मा, वरुण गिरी, सियाराम मोदनवाल, सुजीत मोदनवाल, अवधेश सिंह, विनय मौर्य, मोनू कन्नौजिया, शंकर गुप्ता, मोनू बरनवाल, प्रदीप मौर्य, रजत बरनवाल, शकुंतला चौहान, विकास यादव, चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रदीप मौर्य आ​दि उपस्थित रहे।