• 21, 22 व 23 दिसम्बर को आगरा में होगा प्रान्तीय सम्मेलनः रमेश सिंह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नवचयनित कार्यकारिणी की बैठक रविवार को नगर के सरस्वती बाल मन्दिर इण्टर कालेज में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ, प्रदेशीय व मण्डलीय पदाधिकारियों के परामर्श से जिला कार्यकारिणी गठित की गयी।
जौनपुर नगर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आयोजित
कार्यकारिणी विस्तार बैठक में मंचासीन शिक्षक नेता।
चयनोपरांत हुई घोषणा के अनुसार विनोद कुमार संगठन मंत्री, ऋषि श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, सै. हसन सईद आय-व्यय निरीक्षक, अतुल सिंह, सुनील सिंह, सतीश सिंह, विजय बहादुर सिंह, अरविन्द सिंह जिला उपाध्यक्ष, राजेश सिंह, सुरेश यादव, डा. गजाधर राय, अजय सिंह, विनय सिंह संयुक्त मंत्री, राजेश सिंह मीडिया प्रभारी, कीर्ति सिंह व तिलकराज सिंह सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये। साथ ही राज्य परिषद सदस्य दिलीप सिंह, इन्द्रपाल सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, संतोष सिंह बनाये गये।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री डा. राकेश सिंह ने बताया कि जनपदीय सम्मेलन आगामी 8 दिसम्बर को होना सुनिश्चित है जो टीडी इण्टर कालेज में होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि प्रान्तीय सम्मेलन आगामी 21, 22 व 23 दिसम्बर को आगरा में होगा। पूर्व मण्डलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि 1 दिसम्बर को जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे से टीडी इण्टर कालेज में होगा।
इस अवसर पर नरसिंह बहादुर सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, तेरस यादव, ओम प्रकाश सिंह, दयाशंकर यादव, धर्मेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, रवीन्द्र प्रसाद मिश्र, संजीव सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।