• मजबूत संगठन से ही बनी है हमारी पहचानः अजय जायसवाल
  • प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रहे हमः अटल गुप्ता
  • जायसवाल समाज के कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनायी गयी

जौनपुर। जायसवाल समाज के कुलदेवता राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयंती समारोह नगर के रूहट्टा स्थित शाश्वत उत्सव वाटिका में मनायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार से आये महामण्डलेश्वर श्री सन्तोषानन्द देव जी महाराज ने कहा कि परस्पर सहयोग की भावना से ही समाज का विकास व तरक्की सम्भव है। समाज के लोग भाईचारा का भाव रखते हुये एक-दूसरे की मदद करें।
अति विशिष्ट अतिथि लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल ने कहा कि मजबूत संगठन के कारण हमारी पहचान बनी है। हमें महत्व दिया जाने लगा है। उन्होंने हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिये समाज के लोगों का आह्वान किया। इसी क्रम में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश प्रभारी व वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अटल गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं।
वहीं नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के चेयरमैन मनोज जायसवाल, महासभा के प्रदेश महामंत्री विपिन जायसवाल, अवकाशप्राप्त डीआईजी उदयशंकर जायसवाल, कपिल जायसवाल वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रश्मि जायसवाल सदस्य महिला आयोग, कर्नल राकेश जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये एकजुटता पर बल दिया। इससे पहले मंचासीन अतिथियों ने कुलदेवता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् आयोजन समिति ने माल्यार्पण करके अतिथियों का स्वागत करते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
जिला महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल ने कुलदेवता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे समाज के विशिष्ट व वरिष्ठ जनों सहित वर्ष पर्यन्त सामाजिक कार्यों में संगठन का सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल व संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अखिलेश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ओमजी जायसवाल एडवोकेट, प्यारे लाल गुप्ता, जय प्रकाश जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, इं. विजय जायसवाल, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, दिलीप जायसवाल, धु्रव जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, सुनील जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, रूपेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, राकेश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, पुष्कर दिलीप जायसवाल, संगीता जायसवाल, निहारिका जायसवाल, डा. एसएल गुप्ता, अनिल जायसवाल, पवन जायसवाल, संदीप जायसवाल, पीयूष जायसवाल, अशर्फी लाल जायसवाल, सुनील गुप्ता बहादुर, संतोष गुप्ता, दिलीप जायसवाल, राजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, डा. बृजेश जायसवाल, विकास जायसवाल, देवी प्रसाद जायसवाल, मनोज जायसवाल, इंदिरा जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, आरती जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल, विदिशा जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय महिला, पुरूष, बच्चे, युवा, वृद्ध आदि उपस्थित रहे।