जौनपुर: मीडिया कार्यालय पर शोकसभा में दी गयी श्रद्धांजलि | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जनपद के सुइथाकला क्षेत्र के गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह के पुत्र शशांक सिंह 36 वर्ष के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना से लोग हतप्रभ रह गये।
क्षेत्र के रूधौली स्थित मीडिया कार्यालय पर पत्रकारों ने शोकसभा किया जहां उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया।
शोकसभा में राजेश चौबे, सन्तोष दीक्षित, प्रणय तिवारी, सन्तोष पाण्डेय, प्रदीप वर्मा, कमलेश त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, डा. प्रदीप दूबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।