जौनपुर। जिला कारागर के पास छोटे लाल प्रजापति के आवास पर प्रजापति समाज द्वारा कैम्प लगाकर नि:शुल्क मिट्टी का दीया वितरित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र प्रजापति, विशिष्ट अतिथि लल्लन प्रसाद प्रजापति ने संयुक्त रुप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

विशिष्ट अतिथि लल्लन प्रसाद प्रजापति एवं भागीदारी आंदोलन मंच के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजाति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति की जयंती एक जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। उनके सपनों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल प्रजापति एवं संचालन विनोद प्रजापति एडवोकेट ने किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक पत्रकार महेंद्र प्रजापति ने आये हुए लोगों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में छोटे लाल प्रजापति, समरजीत प्रजापति, परमानंद प्रजापति, ज्ञानेंद्र प्रजापति, शिवशंकर प्रजापति, प्रेमचंद्र प्रजापति, उमेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, शिवम प्रजापति, संजय उपाध्याय, मिठाई लाल प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।