जौनपुर: राधा-कृष्ण की निकली शोभायात्रा, उमड़ पड़ा भक्तों का जनसैलाब | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
बदलापुर, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के तत्वाधान में राधा-कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बदलापुर के क्षेत्रवासियों व व्यापारियों के सहयोग से निकाला गया।
क्षेत्रवासी अनिल मोदनवाल, संतोष जयसवाल, आदर्श जायसवाल व इस्कॉन की टीम ने आरती उतारकर पूजा अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में शामिल बैंड बाजों पर भक्ति संगीत की धुनों से वातावरण धार्मिक हो उठा।
नगर में जगह जगह राधाकृष्ण की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह जगह स्वागत किया गया। मिठाई व खीर का जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा में इस्कॉन मंदिर की टीम ने संकीर्तन किया। पूरे क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद राधा कृष्ण की पालकी पूर्व माध्यमिक विद्यालय से कृष्णा नगर पहुंचा जहां पूरे विधि विधान के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर शुभम जायसवाल, विशेश्वर गुप्ता, मनीष जायसवाल, राजेश साहू, सत्य प्रकाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, भरत लाल, आराधना, सरिता, विमला, मंजू आदि उपस्थित रहे।