जौनपुर। विकासखंड शाहगंज के मुड़ेला गांव निवासी अवकाशप्राप्त शिक्षक मूलराज यादव 93 वर्ष का शुक्रवार को निधन हो गया। वे एक आदर्श शिक्षक के रूप में जाने जाते रहे।

वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। रामघाट पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। मुखाग्नि बड़े पुत्र शिछक लल्लन यादव ने दी। विधायक शैलेन्द्र यादव ललई के मामा मूलराज यादव सहज स्वभाव के धनी थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव, सपा नेता हिसामुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव, व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल, संजय यादव एडवोकेट, डॉ. अरविन्द गुप्ता प्रधान, छोटेलाल यादव, सर्वेश यादव, मिथिलेश यादव, दीपचंद गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।