जौनपुर। बक्शा ब्लाक के लगभग सभी साधन सहकारी समितियां तीसरे दिन भी बंद रही। जिससे धान की खरीद पूरी तरह बंद है। प्रदेश के सहायक सचिव एवं चौकीदारों द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर हैं।

प्रदेश संघ के आह्वान पर तीसरे दिन भी साधन सहकारी समितियों के ताले नहीं खुले। ब्लाक अध्यक्ष कपिलदेव यादव ने बताया कि सरकार लगातार हम कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। वर्षों से वेतन नहीं मिल रहा है। हम लोग मांगे न पूरी होने तक एक छटाँक धान खरीद नहीं सकेंगे।
उधर किसान अब धान की मड़ाई तेजी से कर रहे है। धान को लेकर किसानो के माथे पर चिंता की लकीरें है। सामने गेहूं की बुआई है किसानों को खाद बीज की जरूरत है।