जौनपुर: करेंट से किशोर झुलसा, हालत नाजुक | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। विद्युत पोल पर चढ़ा किशोर करेन्ट की चपेट में आकर गम्भीर रुप से झुलस गया। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी संजय यादव का पुत्र दिपेश (11) शुक्रवार की सुबह पतंग उड़ाने के लिए 11 हजार वोल्ट के विद्युत पोल पर चढ़ा था। जहां विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर गम्भीर रुप से झुलस गया। परिजन उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। किशोर की हालत नाजुक बताई जाती है।