जौनपुर। शाहगंज से सटे एक गांव के प्रधान को उसके परिजनों ने महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। प्रधान व उसकी माशूका की जमकर पिटाई के बाद माशूका को घर से बेदखल कर दिया। पिटाई से घायल प्रधान फरार बताया जाता है।

नई बनाई गयी ग्रामसभा के प्रधान का गांव की एक महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी प्रधान ने महिला को रहने के लिए अपना एक मकान भी दे रखा था। शुक्रवार की रात प्रधान महिला के घर पहुंचा था। जिसकी खबर किसी ने प्रधान के परिजनों को दे दिया। फिर क्या था पत्नी सहित पूरा परिवार लाठी डण्डे के साथ मकान पर पहुंच गया।
प्रधान को महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में देखकर परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की। किसी तरह से मौका पाकर प्रधान फरार हो गया। उधर परिवार के लोगों ने प्रधान द्वारा दिये गये मकान से महिला का सामान बाहर फेंक कर मकान में ताला बंद कर दिया। प्रेमकहानी की चर्चा नगर में जोरों पर है।