सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के दिव्य गायत्री मंदिर सुजानगंज में गायत्री परिवार द्वारा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पवन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन गायत्री मंदिर के सप्तम वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ के प्रथम दिन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा निकालकर की गयी। सरोज विद्याशंकर इण्टर कालेज के छात्र छात्रा एवं क्षेत्रीय लोगों ने सैकड़ों की संख्या में सिर पर कलश रखकर पूरा कोदई, कोलाहलपुर, बरपुर, बसरही होते हुए गायत्री मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के उपरांत आरती हुई। कलश के साथ हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा का नारा भी गुंजायमान रहा।
विद्याशंकर तिवारी ने बताया कि गायत्री परिवार के कथा एवं यज्ञ का उद्देश्य समाज की कुरीतियों को दूर करना, नारी शक्ति का सम्मान करना, समाज को नशा से दूर करना है। नौ कुण्डीय यज्ञ प्रतिदिन पांच दिन तक प्रातः 7 से 10 बजे तक किया जायेगा। यज्ञ भारतीय वेश भूषा कुर्ता धोती में ही किया जायेगा। चंद्रभूषण मिश्र, अवधेश सिंह, विद्यासागर त्रिपाठी, अशोक तिवारी आ​दि उपस्थित रहे।