जौनपुर: आतंकवाद पर प्रस्तुत एकांकी के दौरान आग से कलाकार घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बदलापुर महोत्सव में मंच पर एकांकी प्रस्तुत कर रहे सलमान फ्रेन्ड्स ग्रुप का कलाकार जलने से घायल हो गया। उस समय मौके पर अफरा तफरी मच गयी।
हुआ यूँ कि ग्रुप के कलाकार आतंकवाद को देश से समूल समाप्त करने के लिए देश की सीमा पर रखवाली कर रहे होते हैं। उसी समय आतंकवादियों से सैनिकों की मुठभेड़ हो जाती है। आतंकवादी का रोल निभा रहे आशुतोष 23 वर्ष को पटाखे से मुँह पर बाँधे कपड़े में आग लग जाती है। वह मंच से नीचे उतर गया। महोत्सव में उपस्थित डा. एससी वर्मा की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया।